सोनौली। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के सोनौली कस्बे में बुधवार शाम करीब तीन बजे उस समय हलचल बढ़ गई, जब वाराणसी पुलिस की नीली बत्ती लगी सरकारी गाड़ी टेंपो स्टैंड के पास पहुंची। सूत्रों के अनुसार, सरकारी वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मी सादे वेश में थे और किसी व्यक्ति की तलाश में यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने टेंपो स्टैंड और आसपास के इलाके में कुछ देर तक जानकारी जुटाई। इसके बाद वे चले गए। टीम किस मामले में और किसकी तलाश में आई थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बाबत कोतवाल विशाल शुक्ला ने बताया कि टीम के आने की सूचना उन्हें नहीं है।