फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिंचाई विभाग के अभियंताओं का आंदोलन छठवें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिंचाई निर्माण खंड सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंता के खिलाफ जूनियर इंजीनियरों और विभागीय कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन शनिवार को छठवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

सिंचाई कॉलोनी में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बैठक कर अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की और आगे की रणनीति तय की। बैठक में संगठन ने 11 बिंदुओं को लेकर अपनी आपत्तियां दोहराईं। इनमें 22 मई 2025 की बैठक की कार्यवृत्ति और अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने, लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण, प्रतिकूल कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच और संबंधित कर्मचारी को पक्ष रखने का अवसर देने की मांग शामिल रही। संगठन ने स्पष्ट किया कि आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि नियमसम्मत, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें