फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कालाजार से बचाव को दवा का कराया गया छिड़काव

Sun, 17 Sep 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। कालाजार बीमारी के रोकथाम को लेकर तहसील क्षेत्र के अमहवा गांव में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने दवा का छिड़काव किया। लोगों को कालाजार से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


नौतनवां तहसील क्षेत्र के गांव अमहवा गांव में 2020 में कालाजार फैला था। इसमें गांव के कृष्ण चंद उपाध्याय कालाजार से संक्रमित हो गए थे। गांव में कालाजार से कोई संक्रमित न होने पाएं इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर दवा का छिड़काव किया जाता है। शनिवार को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अभय कुमार चौधरी के नेतृत्व में ऋषि, देवकरन, रंजेश, अजमत, नबाब अली आदि ने गांव जाकर प्रत्येक घर में दवा का छिड़काव शुरू किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के अधीक्षक डाॅ. अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि अमहवा गांव में कालाजार संक्रमित मरीज मिला था। फिर से संक्रमण न फैलने पाए इसलिए गांव में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें