फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार दिन बाद आएगी जांच रिपोर्ट, नीलाम होगा टैंकर

Sat, 08 Feb 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। गोरखपुर से एक सफेद रंग का टैंकर बीते दिनों नकली डीजल पेट्रोल (सॉल्वेंट) लेकर सोनौली स्थित एक पेट्रोल पंप पर बिक्री के लिए पहुंचा था। जहां पर बिक्री नहीं होने के बाद पुनः टैंकर गोरखपुर के लिए लौट रहा था, लेकिन पुलिस ने थाना गेट के पास से नकली डीजल पेट्रोल से भरा टैंकर पकड़ लिया था।
विज्ञापन

मामले में संबंधित विभाग ने टैंकर में भरे नकली डीजल-पेट्रोल के नमूना लेकर जांच के लिए बनारस स्थित लैब में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन बाद जांच रिपोर्ट आएगी। फिर टैंकर में भरे नकली तेल और टैंकर की नीलामी की जाएगी।
शुक्रवार को आपूर्ति निरीक्षक इंद्रभान पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दो फरवरी को एक टैंकर के तीन चेंबरों से नौ हजार लीटर नकली डीजल- पेट्रोल (सॉल्वेंट) बरामद किया गया था। इसके बाद टैंकर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में टीम जुट गई थी।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने टैंकर मालिक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को आरोपी टैंकर चालक और खलासी का चालान कर दिया गया है। इससे अवैध कारोबारियों में खलबली मच गई है। वहीं दूसरी तरफ बरामद नकली तेल की जांच के लिए नमूने को बनारस स्थित जांच लैब में भेज दिया गया है, जिसकी जांच रिपोर्ट करीब चार दिन बाद आ जाएगी।
अगर जांच रिपोर्ट में नकली तेल की पुष्टि होती है तो फिर उच्चाधिकारियों के आदेश पर टैंकर सहित तेल की नीलामी की जाएगी। वहीं नीलामी की धनराशि को क्रिमिनल खाते में जमा कर दी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें