फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों से मिलने वाले नौ लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमातियों से मिलने वाले नौ लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में लोगों के लिए राहत भरी खबर है। क्योंकी कोरोना पॉजिटिव लोगों से मिलने वाले नौ लोगों की रिपोर्ट भी अब निगेटिव आई है। इससे प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सतर्कता बरतते हुए सभी क्वारंटीन में रखा गया है। वहीं आइशोलेसन में भर्ती छह मरीजो के सेहत में भी सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी समय समय पर जांच में जुटी है।
जबसे छह जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तभी से स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की ओर से ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। वहीं क्वारंटीन में रखे गए लोगों के जांच की समुचित व्यवस्था भी है। सोमवार को नौ लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसके बाद प्रशासन की ओर से पॉजिटिव मिले लोगों से मिलने वाले एवं उनके शुभचिंतको सहित अन्य जरूरी जानकारी हासिल की जा रही है। जिससे समय रहते बचाव के इंतजाम किए जा सके। क्वारंटीन में रखे गए करीब 50 लोगों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें भोजन पानी देने के साथ ही सेहत की जांच भी टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि नौ लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं क्वारंटीन में बेहतर ढंग से लोगों को रखा गया है। जिससे उन्हें किसी की परेशानी न हो। साथ ही केस सामने आने के बाद से ही जरूरी जानकारी एकत्र की जा रही है। लोगों से अपील है कि घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करें। साथ ही कहीं कोई सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें