फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए की मौत की जांच शुरू, ग्रामीणों के बयान दर्ज

Sat, 07 Dec 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। चकदह गांव के टोला लालपुर में तेंदुए की मौत की जांच शुरू हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) निरंजन राजेंद्र सुर्वे ने वनाधिकारियों के साथ चकदह गांव के लालपुर में जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। तेंदुए के हमले में घायल महिला और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। वनाधिकारियों के गांव में पहुंचते ही ग्रामीण सशंकित हो गए।
विज्ञापन

सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के सेखुई बीट के जंगल के किनारे बसे गांव चकदह टोला लालपुर में मंगलवार को रोहिन नदी के किनारे बकरी चरा रही एक महिला को तेंदुए ने घायल कर दिया था। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार और वन रक्षक शिवशंकर उपाध्याय और डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़कर वनकर्मियों को सौंप दिया था। इलाज के लिए ले जाते समय तेंदुए की मौत हो गई थी।
तेंदुए की मौत के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामला वन विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंच गया। शुक्रवार की दोपहर में डीएफओ निरंजन राजेंद्र सुर्वे, उत्तरी चौक रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, वन सुरक्षा अधिकारी मोहन सिंह, वन दरोगा जितेंद्र गौंड, वन रक्षक राजेश श्रीवास्तव मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि तेंदुए के मौत की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। सभी तथ्यों का अवलोकन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें