महराजगंज। चिउरहा स्थित एक हास्पिटल पर एक मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की।
शिकायतकर्ता मदन कुशवाहा, ग्राम मौजरी, ब्लॉक निचलौल, धाना-कोठीभार के अनुसार उनके बेटे दिनेश कुशवाहा की पथरी के ऑपरेशन के दौरान हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण बेटे की मृत्यु हो गई। मदन कुशवाहा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके बेटे का पथरी का ऑपरेशन दयागीत हॉस्पिटल में किया गया था।
इस दौरान कथित तौर पर चिकित्सकीय चूक हुई, जिसके मेरे बेटे दिनेश कुशवाहा की मृत्यु हो गई थी। मामले को देखते हुए सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जांच समिति में डॉ. राजेंद्र प्रसाद (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ. वीरेंद्र आर्या (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी), और डॉ. राजेश द्विवेदी (उप मुख्य चिकित्साधिकारी) शामिल हैं। समिति को निर्देश दिया गया है कि
वह शिकायत में उल्लिखित तथ्यों की गहन जांच करे और हॉस्पिटल की ओर से किए गए इलाज में लापरवाही के आरोपों की सत्यता की पड़ताल करें।