महराजगंज। न्याय प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में थाना सिंदुरिया, भिटौली, पनियरा थानों का आयोजित अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने छह माह से लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।
लंबित विवेचना की प्रगति, आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति, वांछित/वारंटियों की धरपकड़ व मामलों के त्वरित निस्तारण पर विस्तृत चर्चा की गई और ठोस निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक निर्देशित किया कि सभी जांच अधिकारी समयबद्ध, पारदर्शी ढंग से विवेचना पूर्ण करें। विशेष रूप से महिला संबंधी एवं संवेदनशील मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को कानून-व्यवस्था की मजबूती, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा के लिए निरंतर सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए। संवाद