फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गेहुअनां के युवक की लखनऊ में ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेहुअना निवासी अब्दुल (36) का लखनऊ के चारबाग स्टेशन से पहले ट्रेन की पटरी पर शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से कटने की वजह से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

बताया गया कि अब्दुल चार महीने पूर्व कोयंबतूर कमाने गया था। वहा पेंट-पालिश का कार्य करता था। 13 नवंबर को वह घर के लिए टिकट लेकर ट्रेन से लौट रहा था। सोमवार 17 नवंबर को चारबाग रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी कि अब्दुल की ट्रेन हादसे में मौत हो गई है। अब्दुल मां-बाप का इकलौता पुत्र था। वह चार बहनों में सबसे बड़ा था। है। उसकी शादी हो चुकी थी और 8 व 5 वर्ष के उसके दो पुत्र हैं। दुर्घटना के बाद से उसकी पत्नी अफसाना सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें