अमड़ी गांव के पास से बरामद हिरन का सींग और कछुए।
निचलौल। क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा के अमडी गांव के पास से झुलनीपुर नहर पुल से एसएसबी और वन विभाग की टीम ने एक पिकअप में छिपाकर रखा हिरन का सींग और कछुए बरामद हुए। टीम ने मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया। बाद में निचलौल वन रेंज कार्यालय के सुपुर्द कर दिया।
निचलौल वन रेंज क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि भारत नेपाल सरहद पर तस्करी रोकने के लिए एसएसबी जवानों की टीम गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से जवानों को सूचना मिली की भारत नेपाल सरहद के अमडी गांव के पास झुलनीपुर नहर पुल पर एक पिकअप खड़ा है। पिकअप में नेपाल से भारत लाया गया हिरन का सींग और कछुए छिपाकर रखे गए हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी जवान तत्काल वन कर्मियों को सूचना देते हुए अमडी गांव के पास नहर पुल पर खड़ी संदिग्ध पिकअप की तलाशी ली तो छुपाकर रखे गए फ्लैपशेल कछुआ तीन, भूरी छत वाले कछुआ दो पीस तथा एक पीस इंडियन ब्लैक टर्टल सहित छह कछुए व सांभर प्रजाति के एक हिरन का सींग बरामद हुआ। टीम ने पिकअप को कब्जे में लेकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम रामनगीना सिंह निवासी अमडा उर्फ झुलनीपुर थाना निचलौल बताया। इन्होंने आगे कहा की बरामद हिरन के सींग को जब्त कर कछुओं को सुरक्षित छोड़ दिया गया है। जबकि गिरफ्तार आरोपी युवक रामनगीना सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।