फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेम ईंट से बन रही इंटरलॉकिंग की दीवार, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुर के केवटलिया टोले पर सड़क की इंटरलॉकिंग में घटिया सामग्री के प्रयोग को लेकर ग्रामीणों ने जांच करा कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उक्त टोला निवासी रोहित, इंदल, सत्तार, आशिक अली, संदीप, नेवास, रामवतार, रामभवन आदि ने बताया कि इंटरलॉकिंग की दीवार बनाने में सेम ईंट व सादा बालू जैसे घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। मोरंग बालू नहीं डाला जा रहा है। इससे यह सड़क कभी भी ध्वस्त हो जाएगी और ग्रामीणों को फिर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस संबध में खण्ड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि मामले की जांच कराकर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें