नौतनवां। परसमालिक मलिक थाना क्षेत्र के गांव महदेईया में शनिवार को दोपहर तीन बजे जंगली सुअर के हमले से पिता पुत्र घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में भर्ती कराया गया।
परसमालिक थाना क्षेत्र के महदेईया निवासी रिंकू (18) गांव से उत्तर दिशा में में स्थित एक बगीचे की तरफ गए थे। यहां बगीचे में छुपे जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर रिंकू के पिता पारस (50) भी शोर मचाते हुए दौड़े तो उन्हें भी सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीण भी दौड़े तो सुअर वहां से भाग कर झाड़ी में छुप गया। उत्तरी चौक के रेंजर मोहन सिंह ने ऐसी जानकारी से इन्कार किया है। संवाद