फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजिश में मारपीट, रालोद जिलाध्यक्ष समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिकारपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर गांव में शनिवार को जमीनी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शिकारपुर गांव निवासी राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष शाहनवाज का गांव के एक शख्स से मकान का विवाद है। ऐसे में शाहनवाज परिवार लेकर गोरखपुर में रहते हैं। किसी ने शाहनवाज को मोबाइल फोन से सूचना दी कि विवादित मकान में रखे वाहन को बाहर निकाला गया है। सूचना पाकर कुछ लोगों के साथ वे शनिवार को घर पहुंचे। मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। इस बीच दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट में शाहनवाज (55), अफसर आलम (53) और सरफराज (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर पुलिस टीम को तैनात किया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें