नौतनवा। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने रविवार को अपने कार्यालय में पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की।
इसमें उन्होंने पराली जलाने के रोकथाम, यातायात माह के दृष्टिगत दिए गए आदेशों का अनुपालन, होटलों व ढाबों की सघन तलाशी करने एवं हाल-फिलहाल में जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने कहा क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग को बेहतर बनाए रखने को लेकर पुलिस पूरी तरह से कटिबद्ध है। मातहतों के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, चंदन खरवार आदि उपस्थित रहे।