फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में कार्यों का संशोधित आगणन प्रस्तुत करें अवर अभियंता

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में उपस्थित अधिकारी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
दस दिन में कार्यों का संशोधित आगणन प्रस्तुत करें अवर अभियंता
विज्ञापन

- परफार्मेंस ग्रांट से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दिए निर्देश
महराजगंज। परफार्मेंस ग्रांट से जुड़े ग्रामों में कराए जाने वाले जिन कार्यों का अंतिम आगणन तैयार है, उसका एक सप्ताह के भीतर निविदा जारी किया जाए। जिन कार्यों में आगणन में संशोधन किया जाना है उसे अवर अभियंता प्रत्येक दशा में 10 दिन के अंदर करने पर जोर दें तथा उसका डीपीआर डीपीआरओ को उपलब्ध कराएं। डीपीआरओ भी आगणन की जांच दो जिला स्तरीय अभियंताओं से करा लें। परफार्मेंस ग्रांट से कराए जाने वाले कार्यों व उनके आगणन की सूची उन्हें व मुख्य विकास अधिकारी को भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित परफार्मेंस ग्रांट से कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ग्रामों में कराए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन कर सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान को विवरण दे दिया जाए, जिससे कि अगली बैठक से पूर्व उन कार्यों का भुगतान कर दिया जाए। ऐसा न किए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। गांवों में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी प्रति सप्ताह कार्यों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। योजना की समयावधि तक किसी भी सचिव का वहां से तबादला नहीं होगा, ऐसे में सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने पर जोर दें। जिन गांवों की प्रगति खराब होगी उनके प्रधान व सचिव के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, डीपीआरओ यावर अब्बास, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें