महराजगंज। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में भवन सभागार में बैठक हुई। परफार्मेंस ग्रांट के तहत वित्तीय वर्ष 2016 एवं 2017 में जिले की चयनित 14 ग्राम पंचायतों में सात ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों की समीक्षा हुई।
सीडीओ ने ग्राम पंचायत में हो रहे कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत के सत्यापन कर्ता सहायक अभियंता, अवर अभियंता को बैठक में न आने पर नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने नोडल जिला सलाहकार एके उपाध्याय का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, डीसी एनआरएलएम बृजभूषण पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास मौजूद रहे। संवाद