फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्माणाधीन सिंदुरिया थाने का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने निर्माणाधीन थाने का किया निरीक्षण
विज्ञापन

मिठौरा। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को निर्माणाधीन सिंदुरिया थाना भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीडीओ ने थाना भवन के कार्यालय कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, आवासीय परिसर, शस्त्रागार तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां भी निर्माण कार्य में कमियां दिखाई दीं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को दिए। उन्होंने कहा कि शेष सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरे किए जाएं, ताकि भवन जल्द पुलिस विभाग को हस्तांतरित किया जा सके।
विज्ञापन

करीब 7.26 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा तीन मंजिला थाना भवन अंतिम चरण में है। वर्तमान में फिनिशिंग और अन्य शेष कार्य कराए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिजली आपूर्ति शुरू होते ही नए भवन में थाना संचालन प्रारंभ किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा स्थानीय पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें