फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी में साफ-सफाई सुधारने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जेडी ने सीएचसी लक्ष्मीपुर का किया निरीक्षण
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का निरीक्षण जेडी डॉ. बीएम राव ने किया। दोपहर के समय किए गए निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाओं, सेवाओं और साफ-सफाई की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. बीएम राव ने अस्पताल परिसर, वार्ड, ओपीडी कक्ष, दवा वितरण केंद्र और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण मरीजों के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डालता है इसलिए नियमित साफ-सफाई और निगरानी अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, फिर भी कुछ स्थानों पर साफ-सफाई में और सुधार की आवश्यकता बताई गई। जेडी ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समय-समय पर निरीक्षण और सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही। इस अवसर पर अस्पताल के कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इनमें डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. जयनेद्र कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. मनीष सिंह, रामकृष्ण जायसवाल, आदित्य त्रिपाठी, पवन पांडेय, आलमगीर, विनय पांडेय, सुनील शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें