नौतनवा। लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों को निपटाया जा सके। इसके लिए न्यायालय से मिलने वाली नोटिस को समय से तामिल कराएं।
इससे की आमजन को समय रहते न्याय मिले और लोगों का विश्वास भी मजबूत हो सके। यह बातें थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने रविवार को थाना कार्यालय में पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में ऑनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आप सभी अपने-अपने बीट क्षेत्र में लोगों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक करें। यदि कहीं भी इस तरह की घटना हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। ताकि समय रहते ठगों के अकाउंट को फ्रिज कर लोगों का पैसा वापस कराया जा सके। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने। विवेचनाओं का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता, छोटेलाल, शेर बहादुर यादव, दिव्यांशु राय, अनामिका चौहान, मनीष वर्मा, अभिनव पटेल, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।