फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धान खरीद का सही प्रबंधन करने का निर्देश

Thu, 05 Sep 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। डिप्टी आरएमओ विवेक कुमार सिंह ने धान खरीद 2024-25 की तैयारियों को लेकर केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की। इस वर्ष धान की खरीद एक नवंबर 2024 से शुरू होगी। किसानों की सुविधा और धान खरीद का सही प्रबंधन करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कहा कि धान खरीद की प्रक्रिया पारदर्शी और समय पर हो, जिससे किसानों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 23.83 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। यह मूल्य किसानों को धान की बेहतर कीमत सुनिश्चित करने के लिए तय किया गया है। केंद्र प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि धान खरीद में केंद्रों पर किसानों को उचित सुविधाएं और समय पर भुगतान प्राप्त हो।धान खरीद के लिए जिले में 169 केंद्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित की गई है। जबकि इसके सापेक्ष अभी तक 98 केंद्र बने हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें