फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहनों के पीछे और किनारों पर चमकीली पट्टी लगाने के निर्देश

Sat, 14 Dec 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक किशोरी को उसकी सहेली और तीन लड़कों ने कार में अगवा कर लिया। उसे जबरन शराब पिलाकर 14 घंटे कार में घुमाते रहे। अगले दिन किशोरी घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी मामले में समझौते का दबाव बनाने लगे। किशोरी की मां ने बेटी की सहेली और तीन अज्ञात लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी नाबालिग बताए गए हैं।
विज्ञापन

महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 4 दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे छठी वाहिनी पीएसी के निकट से उनकी 17 वर्षीय बेटी को उसकी सहेली मिली। उसके साथ तीन लड़के भी थे। इन चारों ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर वैगनआर कार में बैठा लिया और अपने साथ ले गए। बेटी जब घर नहीं पहुंची तो उन्होंने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो वह भी नहीं मिले। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे उनकी बेटी घर पहुंची। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि सहेली और तीनों लड़के उसे अपने साथ कार में ले गए थे। आरोपियों ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें