फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बुद्ध–आंबेडकर मूर्ति स्थापना व बौद्ध विहार का शिलान्यास 6 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
लेजार महदेवा के ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों के साझा सहयोग से होगा समारोह
विज्ञापन

महराजगंज। फरेंदा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेजार महदेवा के गौतम बुद्ध नगर (लीलाछापर) में 6 दिसंबर 2025 को भगवान बुद्ध एवं डॉ. बीआर आंबेडकर की मूर्ति स्थापना और बौद्ध विहार निर्माण का शिलान्यास कराया जाएगा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर यहां निशुल्क कोचिंग सेंटर भवन के शिलान्यास भी कराने की योजना है।
विज्ञापन

इस आयोजन की तैयारी गांव के अलावा क्षेत्र के लोग संयुक्त रूप से कर रहे हैं। कार्यक्रम में भिक्षु संघ की गरिमामयी उपस्थिति में त्रिशरण–पंचशील तथा बुद्ध पूजा-वंदना संपन्न होगी। आयोजन समिति देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव एवं सुग्रीव प्रसाद की देखरेख में सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। शिलान्यास का कार्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोहित गौतम करेंगे। ग्रामवासियों का कहना है कि यह केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि सामाजिक जागरण और धम्म क्रांति की नई शुरुआत है। प्रस्तावित बौद्ध विहार को धम्म अध्ययन, ध्यान और सामाजिक समरसता का केंद्र माना जा रहा है, जहां लोगों को बौद्ध धर्म की शिक्षाओं के अनुरूप मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही बनने वाला निशुल्क कोचिंग सेंटर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा का नया द्वार खोलने का काम करेगा। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी के भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें