फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना पर भाजपा मनाएगी समर्पण दिवस

Wed, 30 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सिसवा में भाजपा नेता कृष्‍ण गोपाल जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
सिसवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई। मिठौरा दक्षिणी मंडल व निचलौल मंडल की बैठक में छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस को ‘समर्पण’ दिवस के रूप में मनाने पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि समर्पण दिवस प्रत्येक मंडल में मनाने का निर्णय पार्टी ने लिया है। इसके पूर्व पांच अप्रैल तक सभी बूथों का गठन कर लेना है। कहा कि मिशन 2017 के लक्ष्य को प्राप्त करना हमारी प्राथमिकता है। बूथ पर स्थिति मजबूत करनी होगी क्योंकि बूथ जीते तो मंडल जीतेंगे, मंडल जीते तो मिशन 2017 में कमल खिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

केंद्र सरकार कल्याणकारी योजनाओं के बारे में स्वयं भी जानकारी रखें और लोगों के बीच चर्चा करें। अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित दल है। इसलिए संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रही है। प्रधानाचार्य ज्योतिष मणि त्रिपाठी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, प्रांतीय परिषद सदस्य सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें