बहुजन समाज पार्टी 2017 के विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। बसपा भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, हत्या लूट के खिलाफ कार्य की है। उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएगी। यह कहना है बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर का।
मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के नाकामियों को जनता के बीच रखा जा रहा है। केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारें जनता के साथ धोखा करके सत्ता हथियाने का काम की हैं। एक सवाल में कहा कि किसी से गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता। बसपा अपने दम पर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। केंद्र की भाजपा सरकार ने जो चुनाव में वादे किए थे। सब फरेब निकला।
प्रदेश के मात्र छह जिलों का विकास हुआ। 70 जिले विकास से कोसों दूर हैं। सपा सरकार ने सिर्फ परिवार का विकास किया। प्रदेश का नहीं। बसपा अपने चार बार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यो के बदौलत चुनाव मैदान में उतरेगी। कांग्रेस, भाजपा व सपा सरकार में सबसे ज्यादा दंगे हुए। सरकार बनने पर गुंडा माफियाओं का जगह जेल होगा। यही बसपा का संकल्प है।