फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रमपुरवा व शिकारपुर में संकेतक और हाईवे से जुड़े संपर्क मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग के रमपुरवा, शिकारपुर, परतावल चौराहा तथा सेमरा चंदौली क्षेत्रों में आवश्यक संकेतक लगाए जाएं। हाईवे से जुड़े संपर्क मार्गों पर स्पीड ब्रेकर भी लगाएं। ताकि संपर्क मार्गों से आने वाले वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
यह निर्देश बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने दी। बैठक में जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की संख्या, उनके कारणों, चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स की स्थिति तथा उन पर किए गए सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न संकेतकों की उपलब्धता एवं “गुड सेमैरिटन” से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विगत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं तथा उनमें हुई मृत्यु के मामलों की जानकारी लेते हुए इसे अत्यंत गंभीर विषय बताया। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा एम्बुलेंस की पहुंच एवं रिस्पॉन्स टाइम में सुधार लाया जाए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित किए जाएं। इन स्थलों पर साइन बोर्ड, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक एवं कैट लाइट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिससे तीव्र मोड़ों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान आसानी से हो सके।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने एनएच-24 के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने तथा दुर्घटना स्थलों पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता को दुर्घटना निरोधक कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें