फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-सीडीओ ने किया मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
पिपरा रसूलपुर में मनरेगा कार्य का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
डीएम व सीडीओ ने लिया मनरेगा के कार्यों का जायजा
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने बुधवार को सदर व घुघली क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों में मनरेगा से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिक से अधिक पात्रों को रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सर्वप्रथम सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरडीहा व पिपरा रसूलपुर तथा घुघली ब्लॉक के ग्राम बरवां खुर्द व बेलवा टीकर में मनरेगा से कराए जा रहे पोखरे के खुदाई व अन्य कार्यों को देखा। डीएम ने कहा कि बाहर से बड़ी संख्या में जो प्रवासी गांव में आए हैं, उन्हें मनरेगा से जोड़ते हुए काम को उपलब्ध कराया जाए। जिम्मेदारों से यह भी कहा कि काम में कहीं भी शिथिलता व लापरवाही न दिखाएं। ऐसा करने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें