भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच एक व्यक्ति पर हथौड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित राजेश ने रविवार को घुघली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। उसी समय दो डिसमिल अतिरिक्त जमीन देने के नाम पर 70 हजार रुपये भी लिए गए लेकिन बाद में न तो जमीन का बैनामा किया गया और न ही रकम वापस की गई। आरोप है कि पीड़ित जब उक्त व्यक्ति से जमीन के संबंध में बात करने उसके घर गया तो आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडा और हथौड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ सूरज कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।