महराजगंज। हरित क्रांति विस्तार योजना के तहत जिले के फरेंदा और धानी विकास खंड के परसियां बुजुर्ग, परासखाड़ गांव में गेहूं की बुआई कराई गई है। रविवार को उप निदेशक कृषि ने क्षेत्र में फसलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों को फसलों में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही फसलों की सुरक्षा के लिए उपाय भी बताया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसानों को सरकार की तरफ से संचालित योजना के तहत गेहूं के बीज दिए गए हैं। किसान अपनी फसलों को समय से खाद व आवश्यक दवाएं देते रहें। ताकि बेहतर पैदावार हो सके। निरीक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने समय - समय पर फसलों में लगने वाले रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के सलाहकार ताहिर अली, सूर्यवंश, इंद्रासन, निरंजन आदि मौजूद थे।