फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आमजन को विधिक सहायता उपलब्ध कराने और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए एक नवंबर को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंगलवार को तैयारी बैठक हुई।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम एवं मेगा शिविर के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजन समिति और विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शिविर को सफल, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में विभागीय समन्वय और लाभार्थियों की सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी और पात्र लाभार्थियों का विवरण पहले से तैयार कर लें, जिससे शिविर में आने वाले लोगों को समय से लाभ मिल सके।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर ने बैठक में कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके अलावा आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
शिविर का आयोजन एक नवंबर को जिला उद्योग चौराहे स्थित एक लॉन में होगा। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर, जॉइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी और जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें