महराजगंज। प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामवलियां विशेष अभियान के तहत रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक जनपद के सभी सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की उपस्थिति में संबंधित बूथ लेवल अधिकारी द्वारा पढ़ा गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौपरिया और प्राथमिक विद्यालय सिसवा अमहवा में प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़ने के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मतदाता नामावली के संदर्भ में किसी भी शिकायत से जिला प्रशासन को अवगत करा सकते हैं। आवश्यक सुधार किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि 06 जनवरी 2026 को एसआई-2026 के अंतर्गत ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। सूची बीएलओ, संबंधित ईआरओ कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय महराजगंज में भी उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने दावे और आपत्ति के संदर्भ में अवगत कराते हुए कहा कि नाम जोड़ने हेतु फॉर्म 6, नाम विलोपन हेतु फॉर्म 7 और संशोधन/स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म 8 को भर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एनआरआई मतदाता फॉर्म 6ए भरकर निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। यदि नाम सूची में नहीं है या कोई त्रुटि है तो संबंधित ईआरओ/बीएलओ से संपर्क करें। डीएम ने कहा कि सुनिश्चित करें कि एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एकबूथ पर हो।