फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छठ घाट की बदहाली का वीडियो वायरल करने पर युवक को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नटवा जंगल गांव में छठ घाट की बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद एक युवक को कथित तौर पर धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वीडियो वायरल होने से नाराज गांव के प्रभावशाली व्यक्ति ने धमकी दी व घर पहुंचकर तोड़फाेड़ की कोशिश की।
विज्ञापन

नटवा जंगल के कमलेश ने तहरीर में बताया कि ग्राम सभा में स्थित एक पोखरी पर छठ पूजा के दौरान पैदा होने वाली समस्याओं और घाट की बदहाली को लेकर उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद गांव के जिम्मेदार व्यक्ति ने उसे फोन किया और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।
आरोप है कि फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद प्रभावशाली व्यक्ति अपने 30 से 40 समर्थकों के साथ उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान युवक और उसके परिवार के लोग भयभीत हो गए। युवक ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

घटना से संबंधित कथित ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, वायरल ऑडियो और वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
इस संबंध में श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें