फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में भारतीय पर्यटकों की संख्या 80 फीसदी तक घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली-भैरहवा भंसार सीमा पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर पर्यटन कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है। कारोबारियों के मुताबिक नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में बृहस्पतिवार को 80 फीसदी तक कमी आई है। इसके कारण सोनौली-भैरहवा भंसार सीमा पर आम दिनों की अपेक्षा पर्यटक वाहनों और यात्रियों की आवाजाही काफी कम रही।

जानकारी के अनुसार, नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पर्यटकों से संपर्क टूटने की खबरें सामने आई हैं। प्रभावितों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। सोनौली सीमा से नेपाल के भैरहवा, लुंबिनी, पोखरा और काठमांडो सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले पर्यटक बाढ़ के कारण नेपाल की यात्रा से बच रहे हैं। भैरहवा स्थित भंसार कार्यालय में भी भारतीय निजी वाहनों की संख्या कम होने से सीमा क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पर्यटन और सीमा व्यापार से जुड़े पर्यटन साटो के रुपनदेही अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने बताया कि नेपाल में हालात सामान्य होने तक पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित रह सकती है। सामान्य दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को भारतीय पर्यटकों की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी देखी गई। व्यापारियों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि नेपाल में बाढ़ की स्थिति सामान्य होने और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट स्थिति बनने के बाद सीमा पर फिर से रौनक लौटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें