फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में भारतीय मीडिया टीम के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Sun, 19 Apr 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम।
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित नौतनवा इंटर काॅलेज के खेल मैदान में शनिवार को भारत-नेपाल मीडिया टीम के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एसएसबी के सेनानायक जगदीश प्रसाद धाबाई ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

भारतीय मीडिया टीम के कप्तान अमित त्रिपाठी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। खिलाड़ियों ने निर्धारित 15 ओवर के मैच में 194 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में नेपाली मीडिया टीम के कप्तान कमल राय मांझी के नेतृत्व में उतरी प्रतिद्वंदी टीम 13 ओवर में मात्र 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और भारतीय मीडिया टीम 88 रनों से विजेता घोषित हुई।
वहीं अनुज शुक्ला को मैन ऑफ द मैच, राधेश्याम विश्वकर्मा को बेस्ट बैट्समैन, अजय जायसवाल को बेस्ट बॉलर एवं सुदेश त्रिपाठी को बेस्ट कीपर के खिताब से नवाजा गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एसएसबी के सेनानायक जगदीश प्रसाद धाबाई ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल व ट्राॅफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कस्टम अधीक्षक सोनौली संजय मिश्रा, कस्टम निरीक्षक विवेक सिंह व केसीएम त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव, डॉ. रफीक, डॉ. देव, सुधाकर जायसवाल, विकास दुबे, अंकिता शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें