फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारतीय गोरखा सैनिक ने नेपाल में जीता हाफ मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनीश थापा ने 21.1 किलोमीटर की दूरी 1 घंटा 6 मिनट 43 सेकेंड में पूरी कर बने विजेता
विज्ञापन

नेपाल सेना में कार्यरत नरेंद्र सिंह राणा हाफ मैराथन में दूसरे स्थान पर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल के रूपनदेही जिले के भैरहवा में आयोजित ‘माया रोटरी हाफ मैराथन-2023’ का खिताब भारतीय सेना में कार्यरत अनीश थापा ने जीत लिया है। भारतीय सेना में कार्यरत गोरख सैनिक ने 21.1 किलोमीटर की निर्धारित दूरी 1 घंटा 6 मिनट 43 सेकेंड में पूरी की और विजयी हुए। नेपाल सेना में कार्यरत नरेंद्र सिंह राणा हाफ मैराथन में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने निर्धारित दूरी 1 घंटा 7 मिनट 4 सेकेंड में तय की। नेपाली सेना में कार्यरत महेंद्रनगर के मुकेश बहादुर पाल ने निर्धारित दूरी 1 घंटा 8 मिनट 42 सेकेंड में पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नेपाल भैरहवा बुड़वा चौक से शुरू मैराथन में 200 लोगों ने हिस्सा लिया। मैराथन में नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस के साथ-साथ विभिन्न क्लबों और व्यक्तिगत संस्था के लोगों ने हिस्सा लिया। दौड़ बुड़वा चौक से प्रारंभ होकर देवकोटा चौक, बसंतपुर, बेलहिया बाइपास, टूरिस्ट गेट होते हुए पुन: देवकोटा चौक, गौतम बुद्ध हवाई अड्डा होते हुए लुंबिनी गेट होते हुए मुभी चौक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथन समन्वयक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मैराथन में प्रथम पुरस्कार में एक लाख, द्वितीय पुरस्कार में 75,000 और तृतीय पुरस्कार में 50,000 रुपये का नकद पदक और प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही दो-दो महिला एवं पुरुषों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। रोटरी क्लब ऑफ लुंबिनी सिद्वार्थनगर, रोटरी क्लब ऑफ सेंट्रल लुंबिनी और रोटरी क्लब ऑफ भैरहवा ने पोलियो उन्मूलन का संदेश फैलाने के लिए मैराथन का आयोजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें