फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citizenship of Nepal : नेपाल के युवक से शादी करने पर भारतीय युवती को अब तुरंत मिलेगी नागरिकता

Mon, 25 Jul 2022 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा संजय कुमार पांडेय, महराजगंज

सार

पहले शादी के सात साल बाद दी जाती थी नागरिकता, प्रस्ताव संसद सभा से पास। मधेशी समुदाय ने जताई खुशी, रूपनदेही जिले में रैली निकाल कर मनाया जश्न।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवती की नेपाल के नागरिक से शादी होने पर उसे त्वरित नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता के लिए अब उसे सात साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नेपाल में भारतीय युवती से शादी के बाद तुरंत नागरिकता और जन्म के बाद बच्चे को भी माता-पिता की नागरिकता के आधार पर नेपाल की नागरिकता संबंधी विधेयक नेपाली संसद में पारित हो गया है। नेपाल के राष्ट्रपति की अंतिम मुहर के बाद यह व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी। 

विज्ञापन


विधेयक पारित होने के बाद शनिवार देर शाम रूपनदेही जिले के अलावा नवलपरासी, कपिलवस्तु, सर्लाही, जनकपुर, बीरगंज समेत अन्य महानगरों में मधेशी समुदाय के लोगों ने रैली निकाल कर सड़क पर दीप जलाकर खुशी मनाई। नेपाल संसद सभा द्वारा बहुमत के साथ मधेशियों की बहुत पुरानी मांग नागरिकता विधेयक को पास कर दिया है। 

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल के रूपनदेही जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि नेपाल नागरिकता (प्रथम संशोधन) विधेयक 2079 को प्रतिनिधि सभा (संसद) द्वारा शुक्रवार को बहुमत से पारित कर दिया। 45 सांसदों ने बिल में संशोधन दर्ज किया। गृहमंत्री बालकृष्ण खान ने शुक्रवार को विधेयक को पारित करने का प्रस्ताव पेश किया था।
विज्ञापन


विधेयक को बहुमत से तब पारित किया गया, जब अधिकांश सदस्यों ने देखा कि इसे अध्यक्ष अग्नि प्रसाद सपकोटा द्वारा निर्णय के लिए प्रस्तुत किया गया। प्रतिनिधि सभा से पास होने के बाद बिल नेशनल असेंबली में भेजा जाएगा। राष्ट्रपति द्वारा पारित और प्रमाणित होने के बाद, कानून बन जाएगा और प्रभावी हो जाएगा। जिससे मधेशी समुदाय की वर्षों की मांग पूरी हो जाएगी। संवाद 

पहले थी यह व्यवस्था 
नेपाली युवक की भारतीय युवती से शादी के बाद भारतीय महिला को सात साल बाद नागरिकता देने का कानून था। भारतीय युवती से शादी के बाद उससे जन्मे बच्चे को नागरिकता पर रोक थ, जिससे लाखों मधेशी मूल के युवा बेरोजगार थे। हालत यह हो गई थी कि कोई नेपाल में शादी करने को तैयार नहीं हो रहा था। 

संसद सभा ने पूर्ण बहुमत से नागरिकता विधेयक पास कर दिया है। राष्ट्रपति की संस्तुति के बाद इस कानून से मधेशी समुदाय को काफी सहूलियत मिलेगी। इस निर्णय से मधेशी जनता काफी खुश है।
विज्ञापन

- गुलजारी यादव, पूर्व मंत्री, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें