सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली से सटे रूपनदेही जिले की बुटवल पुलिस ने नेपाल में एक पिकअप भारतीय केला बरामद करके सीज किया है। इसे सीमावर्ती क्षेत्रों से तस्करी कर नेपाल भेजा गया था। जांच के दौरान बिल बीजक नहीं मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि सोमवार की सुबह बुटवल वार्ड नम्बर 17 रानीगंज के पास मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक नेपाली नंबर की पिकअप पर करीब 2500 किलो भारतीय केला बरामद कर सीज कर दिया। केला तस्करी कर नेपाल लाया गया था। मामले में नेपाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नेपाल में भारतीय केले की आवक पर सरकार ने वहां के केला उत्पादक किसानों की डिमांड पर जबसे प्रतिबंध लगाया है, तबसे तस्कर भारत के सीमावर्ती इलाकों से सस्ते दाम पर केला खरीदकर नेपाल में इसकी तस्करी कर रहे हैं।