फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध के निर्देश

विज्ञापन
सोनौली में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बात करते मंडलायुक्त। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध के निर्देश
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पर्यटन की दृष्टि से सोनौली बस डिपो और निरंजना होटल के जिम्मेदारों को दिया दिशानिर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत रविवार को दोपहर में मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली क्षेत्र का दौरा किया। सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों, प्रशासनिक व पुलिस के जिम्मेदारों को स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए। सीमा से आने-जाने वालों पर सतर्क दृष्टि रखने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को सोनौली में बन रहे अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे पर यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उनका कहना था कि देश-विदेश के लोग यहां से गुजरेंगे, ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था की बेहतरी पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई रखने पर भी जोर दिया। निरंजना होटल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिम्मेदारों से कहा कि यहां की व्यवस्था और बेहतर बनाने की पहल की जाए। यात्रियों के ठहरने का बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने पर जो दिया। उन्होंने परिसर का सुंदरीकरण कराने पर बल दिया। पत्रकारों से बातचीत के उन्होंने कहा कि देश में हुए बदलाव के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सीमा पर जाम की समस्या से निजात के लिए बाईपास व अन्य जरूरी निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा जाएगा। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि बाईपास बन जाने से समस्या दूर हो जाएगी। इसके पूर्व मंडलायुक्त ने एसएसबी 66वीं वाहिनी के दोमुहनवा घाट कार्यालय में एसएसबी और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक करक आवश्यक दिशानिर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्रा, आरएम डीबी सिंह, एसडीएम नौतनवां जसधीर सिंह, सीओ नौतनवां राजू कुमार साव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें