फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोषाहार के अभाव में कुपोषण का बढ़ा खतरा

Mon, 16 Dec 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की आपूर्ति स्वयं सहायता समूहों की ओर से समय पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके कारण गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इसका बेहतर ढंग से लाभ नहीं मिल पा रहा है, लेकिन जिम्मेदार इसकी उपलब्धता कराने में ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वयं सहायता समूहों की ओर से पोषाहार की आपूर्ति दी जाती है, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवतियों और बच्चों में वितरण किया जाता है। इसमें पौष्टिक आहार शामिल होते हैं। यह पोषाहार बच्चों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जबकि गर्भवती महिलाओं के लिए यह उनकी सेहत और बच्चे के विकास के लिए आवश्यक है, लेकिन वर्तमान में कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की आपूर्ति में विलंब हो रहा है और कई स्थानों पर तो यह पूरी तरह से बंद हो चुका है। टीएचआर यूनिट प्लांट लक्ष्मीपुर से नौतनवा, लक्ष्मीपुर, परतावल से घुघुली, परतावल, बृजमनगंज से धानी, बृजमनगंज, मिठौरा से निचलौल मिठौरा, पनियरा से फरेंदा पनियरा जबकि सदर से सिसवा और सदर ब्लाॅकों में इसकी आपूर्ति की व्यवस्था है। अभी तक नौतनवा ब्लॉक में 5 महीने के सापेक्ष 2 माह की आपूर्ति, लक्ष्मीपुर ब्लॉक में 8 महीने के सापेक्ष 5 की आपूर्ति, घुघली ब्लॉक में 7 महीने के 4 आपूर्ति, परतावल ब्लॉक में 7 महीने के सापेक्ष 4 की आपूर्ति, धानी ब्लॉक में 10 महीने के सापेक्ष 7 की आपूर्ति, बृजमनगंज ब्लॉक में 10 महीने के सापेक्ष 7 की आपूर्ति, निचलौल ब्लॉक में 3 महीने के सापेक्ष 1 की आपूर्ति, मिठौरा ब्लॉक में 9 महीने के सापेक्ष 6 की आपूर्ति, फरेंदा में 8 महीने के सापेक्ष 5 की आपूर्ति, पनियरा ब्लॉक में 6 महीने के सापेक्ष 3 की आपूर्ति, सिसवा ब्लॉक में 5 महीने के सापेक्ष 2 की आपूर्ति जबकि सदर ब्लाॅक में 8 महीने के सापेक्ष 4 की आपूर्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें