फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चितवन जिले में भूस्खलन से यातायात प्रभावित, पृथ्वी हाईवे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के चितवन जिले में रविवार सुबह करीब 10 बजे हुए भूस्खलन से पृथ्वी हाईवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इच्छाकामना ग्रामीण नगरपालिका-4 के घोप्टेभीर में पहाड़ी से अचानक सूखा मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरी। इससे हाईवे के दोनों तरफ का यातायात ठप हो गया और काठमांडो आने-जाने वाले हजारों यात्री रास्ते में फंस गए।
विज्ञापन

दिवाली और भाइटिका के त्योहारों के चलते इन दिनों नेपाल में यात्रियों की आवाजाही बढ़ी हुई है। ऐसे में अचानक हाईवे बंद होने से घर लौट रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पृथ्वी हाईवे काठमांडो को मुग्लिन, नारायणगढ़ और पोखरा सहित प्रमुख शहरों से जोड़ता है। इस मार्ग के अवरुद्ध होने से काठमांडो से नारायणगढ़, बुटवल और भैरहवा होते हुए सोनौली सीमा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। भूस्खलन के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री बसों, निजी वाहनों और मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।
चितवन जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख पुलिस निरीक्षक अनिल थापा के मुताबिक, मलबा हटाने के लिए सड़क विभाग की भारी मशीनें जेसीबी और डोजर के साथ पुलिस टीम को मौके पर लगाया गया है। बताया कि मलबा हटाने का काम जारी है। यदि पहाड़ी से दोबारा भूस्खलन नहीं होता है तो जल्द ही सड़क को दोनों तरफ से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से सुरक्षित स्थान पर गाड़ियां रोकने और संभावित खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें