फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमावर्ती समितियों पर बढ़ाएं उर्वरक आवंटन

Fri, 08 Aug 2025 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कमिश्नर गोरखपुर मंडल अनिल ढींगरा और जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सीमावर्ती समितियों का निरीक्षण किया। यहां खाद की उपलब्धता और वितरण प्रणाली की जांच की।
विज्ञापन

कमिश्नर ने सिरसिया सहकारी समिति की जांच के दौरान खाद की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर आदि की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सीमावर्ती समितियों पर उर्वरक आवंटन को बढ़ाएं। सहकारिता विभाग की सभी समितियों को खोलें। इसके लिए सहकारिता विभाग के कर्मियों के साथ विकास खंड के कर्मियों/अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
साथ ही समितियों पर राजस्व और पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में उर्वरक वितरण कराने के लिए कहा। कमिश्नर ने कहा कि सभी लोग सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप खाद मिले। अगर कहीं पर भीड़ ज्यादा है तो आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त उर्वरक की उपलब्धता कराते हुए आवंटन कराएं।
विज्ञापन

साथ ही सीमाओं पर चौकसी बढ़ाएं, ताकि तस्करी जैसी गतिविधियों को प्रभावी तरीके से रोका जा सके। कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कमिश्नर ने किसानों से भी आवश्यकता के अनुरूप ही खाद खरीदने का अनुरोध किया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने भी जारा बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से भी बात की और आश्वस्त किया कि सभी को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने एआर कोऑपरेटिव को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समितियों पर अतिरिक्त दबाव है, उनके लिए विशेष व्यवस्था करें, साथ ही अतिरिक्त खाद का आवंटन करें।
निरीक्षण के उपरांत कमिश्नर ने इटहिया महादेव का दर्शन किया। वहां उन्होंने जिलाधिकारी के साथ पूजन अर्चन कर सबके कल्याण की कामना की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नवीन कुमार, एआर कोऑपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें