फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वीडियो डिलीट कराने में जुटे तो वायरल हो गया ऑडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। क्षेत्र के धनहा नायक स्थित एक स्कूल में शिक्षक से प्रबंधक द्वारा कथित रूप से की अभद्रता का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में वायरल वीडियो डिलीट कराने की कोशिश हो रही थी। इसी दौरान धमकी भरा एक ऑडियो वायरल होने लगा है। वायरल ऑडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परतावल नगर पंचायत निवासी प्रियांशु श्रीवास्तव विद्यालय में अध्यापक थे। अपना बकाया मानदेय मांगने वह बीते दिनों स्कूल पहुंचे थे। आरोप है कि प्रबंधक और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की और धक्का देकर बाहर निकाल दिया। आरोप है कि इस दौरान डंडा उठाकर मारने का प्रयास भी किया गया। घटना का वीडियो पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।
इस मामले में एक और बात सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि जिन अकाउंट से वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे, उन्हें डिलीट करने के लिए एक दरोगा की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। इसे लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें