फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी की जिद में पांच घंटे मोबाइल टावर पर रही युवती, मिला भरोसा तो उतरी नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। प्रेमी से शादी करने की जिद में रविवार को क्षेत्र की एक युवती ने करीब पांच घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वह सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीण, परिजन और पुलिस के समझाने पर भी नहीं मानी। बाद में पहुंचे प्रेमी द्वारा शादी के आश्वासन पर वह नीचे उतरी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर सुबह पांच बजे चढ़ गई। खेत की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने उसे टावर पर देखा तो इसकी सूचना गांव में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने माइक सेट लगाकर युवती को नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाया लेकिन युवती नहीं मानी। उसका कहना था कि प्रेमी से शादी कराने का लिखित आश्वासन मिलने पर ही वह नीचे उतरेगी।
आखिरकार पुलिस ने उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया। प्रेमी ने माइक के जरिये युवती से शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवती टावर से नीचे उतर आई। बाद में दोनों अपने-अपने परिजन के साथ नौतनवा थाने पहुंचे। वहां दोनों पक्षों की ओर से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई।
विज्ञापन

दो माह पहले प्रेमिका के मामले में जेल गया था युवक
इस प्रेम प्रसंग में युवक जेल भी जा चुका है। बताया जाता है कि करीब दो माह पहले युवती के परिजन के दबाव में प्रेमी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और दुष्कर्म जैसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। युवक को जेल भेज दिया गया था। करीब एक माह पहले जेल से रिहा होकर घर लौटने के बाद दोनों के बीच फिर नजदीकियां बढ़ने लगीं। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन ने विरोध शुरू कर दिया। इसी से परेशान होकर युवती ने अपनी बात मनवाने के लिए टावर पर चढ़ने का कदम उठा लिया।
युवती के खिलाफ भी दर्ज हुई प्राथमिकी
टावर से सुरक्षित नीचे उतरने के बाद मामला खत्म नहीं हुआ। पुलिस ने युवती के खिलाफ भी नौतनवा थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के मुताबिक, अपनी बात मनवाने के लिए इस तरह का कदम उठाकर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा करना गंभीर मामला है। युवती के खिलाफ लोक सेवक को उसके शासकीय कर्तव्य के पालन से रोकने या बाध्य करने के इरादे से आत्महत्या के प्रयास और धमकी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें