फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक नदी में डूबा, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। धानी क्षेत्र के राप्ती नदी में मां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक नदी में डूब गया। उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

बृजमनगंज क्षेत्र के नौसागर निवासी रमेश (35) गांव में लगी मां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के लिए साथियों के साथ राप्ती नदी पर गए थे। वहां पर रात करीब 8:30 बजे विसर्जन के दौरान अनियंत्रित होकर नदी में गिर गए और डूब गए। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाट पर किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है।
घटना की सूचना पाकर एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय, सीओ दीप शिखा वर्मा, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा मौके पर पहुंच गए। सीओ दीपशिखा वर्मा ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें