फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नंदना गांव में सोमवार की देर रात दुर्गा पूजा पंडाल में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर आयोजन समिति के सदस्यों और एक ग्रामीण के बीच कहासुनी होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नंदना गांव में वर्षों से दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार भी गांव में पंडाल बनाकर पूजा का आयोजन किया गया है। पंडाल के बगल में वीरेंद्र पांडेय का मकान है। उनकी बहू को हृदय संबंधी समस्या है। ऐसे में उन्होंने नौ अक्तूबर को पुलिस को सूचना देकर पंडाल में डीजे बजाने पर रोक लगाने की मांग की थी।
शिकायत के बाद पुलिस ने आयोजन समिति के सदस्यों से बातचीत की थी। समिति के लोगों ने लिखित आश्वासन दिया था कि पंडाल में डीजे नहीं बजाया जाएगा। पूजा के दौरान ऊंचाई पर स्पीकर हॉर्न लगाए जाएंगे और रात 10 बजे के बाद उन्हें भी बंद कर दिया जाएगा। आरोप है कि सोमवार की देर रात पूर्व में हुए समझौते की अनदेखी करते हुए पंडाल में तेज आवाज में डीजे बजाया जाने लगा। वीरेंद्र पांडेय ने इसका विरोध किया तो आयोजन समिति के सदस्यों से उनकी कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्र और चौकी प्रभारी कतरारी दीपक कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्व में हुए समझौते के अनुसार डीजे का प्रयोग नहीं किया जाना था। डीजे बजाए जाने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें