फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी की कोशिश, शोर मचाने पर सरिया लेकर दुकानदार को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा से सटे बहुआर बाजार में चोर के दुस्साहस से व्यापारी दहशतजदा हैं। दुकानदार ने सोमवार रात चोरी करते देखकर शोर मचाया तो चोर ने सरिया लेकर दुकानदार को ही दौड़ा लिया। दुकानदार ने किसी तरह घर में छुपकर जान बचाई।
विज्ञापन

यह घटना बहुआर चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। चोर आधी रात भारत इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद चोर ने सरिया लेकर हमला करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चोर का पीछा किया। चोर दुर्गा कोटे मंदिर के पास धोबारा नाले में कूद गया। पुलिसकर्मियों ने पानी में उसकी तलाश की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग निकला।
कोठीभार थानाक्षेत्र के बलहीखोर निवासी दुकान संचालक नूर लैन ने बताया कि उन्हें पड़ोसी दुकानदार राम संवारे गुप्ता ने ताला टूटने की जानकारी दी। सुबह दुकान पर पहुंचने पर शटर के ताले टूटे मिले पर अंदर से लॉक होने के कारण चोर सामान नहीं ले जा सके। दुकान में रखा सामान और नकदी सुरक्षित बच गई। राम संवारे गुप्ता ने बताया कि उनके शोर मचाने पर चोर सरिया लेकर दौड़ा था। उन्होंने घर में छिपकर अपनी जान बचाई और बहुआर चौकी पर सूचना दी।
विज्ञापन

बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखकर संदिग्ध नाले में कूदा और भागने में सफल रहा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार राय ने घटना की जानकारी न मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें