फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वर्षों से बंद साधन सहकारी समिति का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। वर्षों से बंद पड़ी साधन सहकारी समिति परतावल का संचालन शुरू हो गया है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने समिति के खाद वितरण केंद्र और गोदाम का फीता काटकर उद्घाटन किया। गोदाम के संचालित होने से क्षेत्र के किसानों को सहूलियत मिलेगी। किसानों को खाद और बीज आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन


यह समिति नगर पंचायत परतावल में स्थित है, जबकि इसका गोदाम ग्राम पंचायत धरमौली में बनाया गया है। लंबे समय से बंद पड़े इस गोदाम के संचालित होने से किसानों में खुशी का माहौल है। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि समिति के पुनः संचालन से किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, विधायक प्रतिनिधि नंदू दुबे, तेज प्रताप मोदनवाल, अभिषेक त्रिपाठी, गणेश पांडेय, मनोहर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें