फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 19 बिंदुओं पर परिषदीय स्कूलों सर्वे कर सुविधाओं की पड़ताल करेंगे बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई, पठन-पाठन, डिजिटल शिक्षा उपलब्धता की होगी पड़ताल
विज्ञापन

बीईओ ब्लॉकवार पड़ताल कर बीएसए को देंगे रिपोर्ट
महराजगंज। जनपद के परिषदीय स्कूलों में 19 बिंदुओं के आधार पर सुविधाओं की पड़ताल की जाएगी। राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से मिले निर्देश क्रम में बीएसए ने निर्देश जारी किया है। खंड शिक्षा अधिकारी निर्देश के तहत पड़ताल करेंगे।
जिले में संचालित 1500 परिषदीय स्कूलों में 2 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। इन स्कूलों की व्यवस्थाओं को परखने के लिए शासन ने नए निर्देश जारी किए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी प्रत्येक परिषदीय स्कूल में साफ-सफाई, पठन-पाठन और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत देखेंगे। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 बिंदुओं पर स्कूल के संतृप्त होने का आकलन करना होगा।
विज्ञापन

इसमें शुद्ध पेयजल, छात्र-छात्राओं, दिव्यांग के लिए अलग-अलग शौचालय, हाथ धोने के लिए बेसिन व्यवस्था, व्हाइट बोर्ड, रसोईघर, बिजली कनेक्शन, विद्युत उपकरण क्रियाशीलता शामिल है। स्कूल परिसरों में जलभराव और गंदगी की स्थिति भी जांची जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को जूते-मोजे, पाठ्य-पुस्तकों और यूनिफार्म की उपलब्धता, शिक्षकों की उपस्थिति व पठन-पाठन की पड़ताल भी रिपोर्ट का हिस्सा बनेगी।
विज्ञापन

वर्जन

राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर निर्धारित बिंदुओं पर पड़ताल के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। एक सप्ताह के भीतर प्राप्त होने वाली रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
-सुरजीत कुमार सिंह, बीएसए, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें