फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला ने लगाया युवक पर छेड़खानी और धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, छह अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह घर से बाहर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे अकेला पाकर कथित तौर पर पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि महिला के विरोध करने के बाद युवक ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें