फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उद्घाटन मुकाबले में महराजगंज ने भैया फरेंदा को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फुलमनहा में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

फरेंदा। रमानाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज फुलमनहा बृजमनगंज के मैदान पर शुक्रवार को धनेश श्रीवास्तव मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मैच का उद्घाटन फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन


उद्घाटन मुकाबला महराजगंज व भैया फरेंदा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में महराजगंज ने भैया फरेंदा को 2-0 से हरा दिया। महराजगंज की ओर से आफाक व अभय ने गोल किए। दूसरे मैच में फुलमनहा व पीपीगंज के बीच खेले गए मुकाबले में पहले हाफ तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा जबकि दूसरे हाफ में फुलमनहा ने निर्णायक गोल कर मैच 2-1 से जीत लिया। उद्घाटन के दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है। मैच में रेफरी रहमतुल्लाह रहे, जबकि सहायक रेफरी मोहम्मद अयूब व इकबाल अहमद थे। उद्घाटन के दौरान ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें