फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न पर पुलिस की सख्ती, 20 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
-1641 वाहनों की हुई जांच, 60 के चालान और 20 वाहन सीज
विज्ञापन

महराजगंज। यातायात नियमों के उल्लंघन और वाहनों में नियम विरुद्ध लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेसर हॉर्न के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस की टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की जांच की।
विशेष रूप से दोपहिया वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न की जांच की। कुल 1641 वाहनों की जांच की गई। नियम विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न लगे पाए जाने पर 60 वाहनों के चालान किए गए जबकि 20 वाहनों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कई वाहनों से नियम विरुद्ध लगाए गए साइलेंसर और हॉर्न हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि वाहनों में नियम विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न का इस्तेमाल न करें। तेज आवाज करने वाले ऐसे उपकरणों से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ सड़क पर अन्य लोगों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें